हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी पत्नी पर शादी के बाद से ही अभद्रता करने और दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी कुछ दिन ठीक रही लेकिन उसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। उसके बाद से परिवार के लोगों से गाली गलौज करने हुए बात करने लगी। समय समय पर अन्य किसी से बात करती और उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। पिछले दिनों उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर पर बुला लिया और उनके साथ मारपीट कर घर से चली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की ...