Hapur News: पति दामाद पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और दामाद पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी उसको हुई तो उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने दामाद के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके नाम एक मकान है। उस मकान को बेचने की फिराक में है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.