हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक हापुड़ में पतंगबाजी का अच्छा खासा क्रेज है। ऐसे में रक्षाबंधन नजदीक आते ही हर उम्र के लोगों में पतंगबाजी का खुमार चढ़ने लगा हैं। बाजार भी रंग-बिरंगे पतंग और मांझा से सजा नजर आ रहा है जो लोगों को अपनी ओर लुभाता नजर आ रहा है। ऐसे में लोग जमकर पतंगबाजी करने के लिए खरीदारी करने में मशुगूल हैं। शहर के पुराना बाजार, बाजार बजाजा, मेरठ गेट और कोठी गेट पर काफी पुराना पतंग बाजार है। इसके अलावा गली मोहल्लों में भी पतंगों की दुकान सज रही है। जहां हापुड़ समेत आसपास के लोग पतंगबाजी का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जन्म तिथि के हिसाब से राखी की मांग, राशि के रंग से सजेगा भाई-बहन का प्यार यहां दो रुपये से 300 रुपये तक के पतंग, लटाई और डोर मिल रहे हैं। इनकी खरीदारी के लिए ल...