हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ बीएसए दीपा भाटी ने गुरूवार दोपहर तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी गुरूवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय सबली, कम्पोजिट विद्यालय श्यामनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लाला गंगा शरण का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का समग्र रूप से जायजा लिया। शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे अध्यापन कार्य, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, किचन गार्डन, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्रश्न पूछे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: स्कूल में गंदगी पर एसडीएम नाराज, मिड-डे मी...