हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: नियमित टीकाकरण सत्र के तहत जिलेभर में अभियान चलाकर दस जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण हुआ। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के फायदें भी बताए गए।प्रत्येक शनिवार और बुधवार को जिलेभर में दस जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिलेभर में अभियान लगाकर बच्चों को टीके लगाये गए। छूटे बच्चों का टीकाकरण भी हुआ। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि सप्ताह में दो दिन दस जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगाये जाते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उक्त टीकाकरण बहुत ही फायदेमंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...