हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: 14 जुलाई को देवश्यनी एकादशी से पूर्व ही इस बार चार महीने के लिए शुभ मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। क्योंकि भगवान विष्णु के साथ ही सभी देवी-देवता 25 जुलाई से शयन करेंगे, जबकि ब्रहस्पति 14 जुलाई को अस्त हो रहे हैं। जिसके चलते 14 जुलाई से 20 नवंबर तक शुभ कार्य बंद हैं, जबकि भडलिया नवमी को भी मुहुर्त नहीं है। हालांकि 28 जुलाई से सावन का शुभारंभ हैं। पूरे महीने भगवान महादेव का पूजन होगा। चातुर्मास प्रारम्भ होने से पूर्व का अंतिम शुद्ध विवाह मुहूर्त 12 जुलाई रविवार को है। 14 जुलाई से बृहस्पति अस्त हो जाने के कारण 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से पूर्व ही 20 नवंबर तक समस्त मांगलिक शुभकार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन, मुंडन, नामकरण आदि बन्द हो जायेंगे। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पाण्...