हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ पिलखुवा सिटी की ओर से शनिवार को श्रीराम मेडिकेयर हॉस्पिटल में धर्मशिला नारायणा हेल्थ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कराए और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी, फेफड़ों की जांच, एक्स-रे तथा महिलाओं के लिए पैप स्मीयर और मैमोग्राफी जैसी जांचें की गईं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोटरी क्लब मिड टाउन के शिविर में की गई स्वास्थ्य जांच वहीं डॉ. नमिता अग्रवाल ने महिलाओं से नियमित...