Hapur News: नालों की सफाई को लेकर पालिका प्रशासन हुआ सख्त
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: नालों की सफाई में बाधक बन रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त चल रहे पालिका प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह की मोहलत देते हुए दोबारा अभियान चलाने की कड़ी चेतावनी दी। दिल्ली एनसीआर समेत वेस्टर्न यूपी में मानसून का आगमन होते ही बहुत जल्द झमाझम बारिश का सिलसिला प्रारंभ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते पालिका प्रशासन गढ़ और ब्रजघाट तीर्थ नगरी में होने वाले जल भराव को रोकने के उद्देश्य से पूरी तरह हरकत में चल रहा है। गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में मंगलवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था, जिसमें नालों पर रखे स्लैब समेत अन्य अतिक्रमण को पूरी तरह तहस नहस कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत मीरा रेती से होने पर कई सभासदों समेत आम जनता ने भी कड़ा विरोध जताया था। जिसके चलते पालिका प्रशासन ने अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.