हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में अतरपुरा चौपला पर नगर पालिका के गेट के पास रविवार को नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के गेट के पास कुछ लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के ...