हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ददायरा में सरकारी नाली बंद करने के कारण गांव में जलभराव हो गया। इस पर तहसील और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाली को खुलवा दिया। इस दौरान एक महिला और उसके पुत्र ने इसको जोरदार विरोध किया। आरोप है कि महिला ने ज्वलनशील पदार्थ भी अपने ऊपर डाल दिया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने ज्वलनशील पदार्थ डालने से इंकार किया है। वहीं गांव में इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के परिजन ने तहसील प्रशासन की टीम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

सरकारी नाली विवाद जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से ग्राम ददायरा में सरकारी नाली को लेकर विवाद चल रहा है।गुरुवार को तहसील प्रशासन ...