Hapur News: नाबालिगों की मौजूदगी रोकने के लिए होटल, ढाबों और हुक्का बार पर होगी औचक जांच
हापुड़, नवम्बर 27 -- Hapur News: जनपद में संचालित ओयो होटल, साधारण होटल, ढाबों, हुक्का बार, बीयर बार और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नाबालिग बच्चों की मौजूदगी रोकने के लिए बाल कल्याण समिति ने पहल की है। समिति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जिलेभर में इन प्रतिष्ठानों की नियमित औचक जांच और विशेष गश्त कराने की मांग की है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी कराने के लिए कहा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी और सदस्य बाबूराम गिरी, शशि तथा डॉ. इंदु गोस्वामी ने पत्र में कहा है कि जनपद में संचालित होटल, ढाबों, हुक्का बार और इस प्रकार के अन्य प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों के प्रवेश एवं उनकी मौजूदगी को रोकना आवश्यक है। इसके लिए पुलिस को नियमित रूप से जांच अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.