Hapur News: नहर पटरी के जंगल में ड्रोन से तेंदुए की तलाश
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा मार्ग से सटे नहर पटरी क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए के दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन की सहायता से जंगलों की निगरानी की, लेकिन घंटों चली खोजबीन के बावजूद तेंदुए की मौजूदगी का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका। इसके बावजूद वन विभाग ने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से कांवड़ मार्ग से जुड़े नवादा और बुकलाना क्षेत्र के जंगलों में ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने पहले पैदल गश्त कर संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद शनिवार को डीएफओ स्वयं मौके पर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.