हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: कुचेसर रोड चौपला हापुड़ स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पाण्डेय काशी वाले ने मां सरस्वती और भगवान राम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रामलीला का मंचन आरम्भ हुआ। भगवान राम के रूप में रितिका, माता सीता के रूप में प्रियांशी, लक्ष्मण के रूप में काव्या, हनुमान के रूप में अक्षित ने सुन्दर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या पूनम कौशिक और विद्यालय के सचिव गौरव कौशिक ने बच्चों को संबोधित किया। अध्यापिका चित्रा कौशिक, देवीप्रसाद तिवारी, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, समन्वयक अजय पाण्डेय, योगेश त्यागी, प्रतिभा शर्मा , वंदना , जबर सिंह, वर्तिका, शीबा, ममता का सहयोग रहा। यह भ...