Hapur News: नलकूप से स्टार्टर और मोटर चोरी
हापुड़, अक्टूबर 18 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में उबारपुर के जंगल में स्थित एक नलकूप से चोर स्टार्टर और मोटर का तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उबारपुर निवासी विकास चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि नई रेलवे लाइन के किनारे उबारपुर के जंगल में उनका नलकूप है। 16 अक्टूबर की रात को उनके नलकूप से अज्ञात चोट स्टार्टर और मोटर का तार चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल सका। हाफिजपुर थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.