हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित वन विभाग की नर्सरी में शनिवार को पौधे ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पौधे लेने पहुंचे कर्मचारियों के साथ डिप्टी रेंजर ने मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र में वन विभाग की पौधशाला स्थित है, जहां से वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न विभागों को पौधे भेजे जा रहे थे। बताया गया कि कुछ पौधे जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय समेत अन्य विभागों में भेजे जाने थे। इसी दौरान पौधे ले जाने को लेकर कर्मचारियों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ...