हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: डिजिटल युग में अब नगर पालिका भी धीरे-धीरे अपडेट हो रही है। पालिका के सभी प्रकार के टैक्स प्रणाली को पूरी तरीके से आनलाइन किया जा रहा है। नगर पालिका की सालों पुरानी टैक्स प्रणाली अब नए रूप में दिखेगी। नगर पालिका अपना पोर्टल तैयार करवा रही है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के भवन, दुकान, स्वामियों को गृह, जलकर कर जमा करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे या फिर कर्मचारियों को घर-घर जाकर टैक्स के लिए बिल व भुगतान आदि की रसीद देने का झंझट नहीं होगा। पोर्टल के जरिये घर बैठे टैक्स की जानकारी प्राप्त कर उसका भुगतान सीधे पालिका के खाते में किया जा सकेगा। शहर के 25 वार्डों के आवास, दुकान, से प्रतिवर्ष नगर पालिका लाखों रुपये टैक्स के रूप में वसूलती है। टैक्स अदायगी की इस समय प्रक्रिया सालों साल पुरानी है। पालिक...