हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: धौलाना। ​धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा से पिछले 24 घंटे से दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। देर रात तक घर वापस न लौटने और दोनों के मोबाइल फोन बंद आने से परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच और युवकों की तलाश तेज कर दी है।​

परिवार का विवरण गांव शेखपुर खिचरा निवासी रुबीना (पत्नी इमरान) ने धौलाना थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सलमान सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त कामिल के साथ घर से बाहर गया था। जब काफी देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।​दोनों युवकों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ...