हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में मॉड्यूलर ओटी का निर्माण 98 प्रतिशत पूरा हो गया है। जल्द ही अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर मॉड्यूलर ओटी की स्थिति को जांचा। उन्होंने आवश्यक जानकारी ली और निर्देशित किया। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी बनाई जा रही हैं। पांच अस्पताल में ओटी बन रही हैं। इनमें कुछ ओटी का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ.नवीन धौलाना सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा। निर्माणाधीन मॉड्यूलर ओटी में व्यवस्थाओं को परखा गया। निरीक्षण के दौरान डीपीएम सतीश कुमार मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ.नवीन ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में व्य...