Hapur News: धौलाना में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली मिशन शक्ति 5.2 के तहत महिला सुरक्षा का दिया संदेश
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मिशन शक्ति 5.2 के तहत महिला पुलिस टीम की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने लगाए प्रेरणादायक नारेथाना प्रभारी अवनीश शर्मा के कुशल निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने हर घर शिक्षा का दीप जलाएं और नारी का सम्मान, हर घर का स्वाभिमान जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर समाज को सशक्त संदेश दिया। रैली के माध्यम से छात्राओं को परेशानी के वक्त पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मिशन शक्ति रैली निकाल महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.