हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: कांवड़ियों के लिए रोडवेज का स्थानीय हापुड़ डिपो 60 अतिरिक्त बसें चलायेगा। रिजर्व में बसों को रखा जायेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। अगले माह अगस्त में शिवरात्रि है। हरिद्वार से कांवड़िये कांवड़ लेकर आएंगे। यहां हापुड़ समेत आसपास के जिलों से हजारों कांवड़िये हरिद्वार जाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: कांवड़: एसपी ने यातायात और मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाहरिद्वार रुट पर बसों का संचालन डिपो ने हरिद्वार रुट पर 60 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। रुटों पर कांवड़ियों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ेगी तुरंत बसें रुट पर संचालित कर दी जाएंगी। अग...