हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: ​धौलाना तहसील परिसर में नवनियुक्त उप उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवनीत का अधिवक्ताओं और तहसील परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान तहसील के अधिवक्ताओं ने नए एसडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। ​स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और जनहित के मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नए एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी।​कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों ने प्रशासन और बार (अधिवक्ता संघ) के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम से जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और लंबित राजस्व मामलों के त्व...