हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: धौलाना-गुलावठी मार्ग पर प्रीत फैक्ट्री के पास गुरुवार को दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों की आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में कपूरपुर निवासी सागर (पुत्र दीपक) गंभीर रूप से घायल हो गया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर अपनी बाइक से धौलाना-गुलावठी रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह प्रीत फैक्ट्री के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सागर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।​घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और स्थानीय धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Shamli News: एलम बाईपास कट पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल सागर को इमेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहा...