हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान में कंदोला खिड़की निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में पहले पक्ष के दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए, वहीं दूसरे पक्ष से खिड़की बनवा रहा एक व्यक्ति चोटिल हुआ है।विरोध करने पर बढ़ा विवाद कि एक पक्ष द्वारा मकान में कंदोला खिड़की का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में पीड़ित पक्ष के दो भाई खून से लथपथ हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। धौलाना पुलिस का कहना है कि घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है और तहरीर के आधार पर जां...