हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कृष्ण श्याम सुंदर शनिधाम मंदिर में सर्व समाज के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। वहीं, प्राचीन नक्का कुआं मंदिर में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। शनिधाम मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शनिदेव के स्तंभ और पंचमुखी हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सामने दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मंदिर अध्यक्ष पंकज लोधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण मानव समाज के गौरव हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और करुणा का संदे...