हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एनएच-34 बुलंदशहर हाईवे स्थित धनौरा कट के पास पक्की सर्विस लेन का निर्माण कराने की मांग को लेकर परियोजना अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि धनौरा कट के समीप काफी समय से पक्की सर्विस रोड का निर्माण नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि धनौरा स्थित एनएच-34 पर सर्विस लेन नहीं होने के कारण कच्चे मार्ग पर आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है। यह मार्ग करीब 20 गांवों को जोड़ता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है और वाहन चालकों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में स्थ...