हापुड़, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ Hapur News: जिलेभर में धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया धूमधाम से मनाया गया। सनातन धर्म को मानने वाले धनतेसर पर सोना-चांदी, बर्तन, झाडू, इलेक्ट्रोनिक सामान, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बाजार में जमकर धन बरसा। इलेक्ट्रॉनिक, सर्राफा, कपड़ा, वाहन व बर्तन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। जिलेभर में धनतेरस पर करीब सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार की व्यापारियों की संभावना जताई है। इसमें सबसे ज्यादा 20 करोड़ के वाहन और करीब 15 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, बर्तन की दुकानों पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ के कारोबार से खिले कारोबारियों के ...