हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब गिरोह के सदस्यों ने दो अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा की अमन कालोनी निवासी रिजवान खान ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह मेरठ रोड स्थित एक्सिस बैंक में काम करता है। उसकी बाइक बैंक के बेसमेंट में खड़ी थी। जहां से चोर चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल सका।वहीं थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ट्याला निवासी अंकित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 9 अगस्त की शाम को उसने अपनी बाइक मोदीनगर रोड पर स्थित हिमानी टेलीकाॅम के पास खड़ी की थी, वापस आने पर देखा तो बाइक न...