Hapur News: दो संदिग्धों ने वृद्ध महिला को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ठगे
हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध महिला को बातचीत में उलझाकर सोने की चेन और दो अंगूठियां ठग लीं। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला श्रीनगर निवासी महिला बाजार गई थी। रास्ता पूछने के बहाने दो लोग उसके पास पहुंचे और विश्वास में लेकर उसे एक गली में ले गए। आरोप है कि इसी दौरान आभूषण लेकर दोनों फरार हो गए। 26 अक्टूबर की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.