Hapur News: दो महिलाओं समेत तीन को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 12 पहुंची संख्या
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: हापुड़। जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। अब दो महिलाओं समेत तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाये जा चुके हैं। जिला हापुड़ में बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुखार के साथ स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केसों की संख्या में वृद्धि हुई है। अब जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए पॉजिटिव केस मिल गए हैं। इनमें दस्तोई गांव, चमरी और गढ़मुक्तेश्वर में एक-एक स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मरीज मिला है। पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीनों मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। तीन नए स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.