हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में गोल गप्पे खा रहे दो भाईयों पर चार युवकों ने लाठी डंडा और लोहे के सरिया से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह और उसका भाई अमन 12 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी के पास गोल गप्पे खा रहा था। आरोप है कि तभी पीछे आर्दश नगर कॉलोनी निवासी करन, प्रशांत, मोहित और महेश हाथों में लाठी-डंडा और लोहे की सरिया ल...