Hapur News: दो बार कार में मारी टक्कर, बिजली के पोल से टकराई कार
हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रोड रेज का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार चालक ने जानबूझकर एक अन्य कार में दो बार टक्कर मारी। टक्कर लगने से कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला त्रिलोकपुरम निवासी इसरार अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि अपने अपने घर से कार में सवार होकर अपने दोस्त कल्लू उसकी मां जैतुनिया व दोस्त के बच्चो को लेकर दिल्ली रोड पर अच्छेजा की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से उसकी गाड़ी में एक अन्य गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। पीड़ित ने चालक से कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.