हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: आज आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना के द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 के माध्यम से नाम संशोधन, विलोपन एवं स्थान परिवर्तन के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर सर्वे करें तथा कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।डीएम ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संभल में आज सभी बूथों पर विशेष मतदाता अभियान, नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका मतदाता सू...