हापुड़, अगस्त 15 -- Hapur News: देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आतुर हैं तो अपने हापुड़ को 15 अगस्त से पहले तिरंगों से पाटा जा रहा है। स्वतंत्रथा दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार में तिरंगा लाइटें जगमगानी शुरू हो गई जबकि सरकारी कार्यालायों को भी सजाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आ रहा है। बाजारों में तिरंगे झंडो, टोपी, बैज,और अन्य सामग्री से दुकाने सज गई है। प्रमुख बाजारों में तिरंगे खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों पर सजावट होनी शुरू हो गई है। नगर पालिका ने भी स्वच्छता अभियान चला रखा है। जबकि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लाइटें लगाई जा रही है। पार्टी नेताओं समेत सरकारी सफाईकर्मियों ने प्रतिमाओं के आसपास सफाई सुबह से शुरू करा ...