Hapur News: देव मैमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस,
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या मंजु चौधरी ने कहा कि बचपन जीवन का स्वर्णिम काल है। इसी समय बच्चों के सपने आकार लेते हैं और संस्कारों से उनके व्यक्तित्व का निर्माण होता है। बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, जिज्ञासा और रचनात्मकता को पहचानने का अवसर है।विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.