हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: देवर प क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गाजियाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी से युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को परेशान करने लगे। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की मांग निरंतर जारी रही और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी के साथ देवर ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...