Hapur News: देवनंदनी अस्पताल में एसी में ब्लास्ट होने से लगी आग, मची अफरा तफरी
हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात अस्पताल के प्रथम तल पर बने सेमी प्राइवेट रुम में अचानक आग लग गई। जिस कारण वहां पर धुंआ-धुंआ हो गया। इस तल पर करीब 32 मरीज भर्ती थे। जिसमें तीन नवजात शिशु भी शामिल हैं। इसके अलावा ऊपरी तल पर बने आवासीय तल पर रह रहे 20 लोग भी आग से घबरा गए। किसी प्रकार दमकल की टीम ने समय रहते ही सभी मरीजों और लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर एसपी सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। आग लगने की वजह से अस्पताल में घंटों तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एसी में आग लगने के बाद ब्लास्ट होने से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.