हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: नगर में फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास शनिवार शाम एक दूधिया की बाइक और कार के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामूली हादसे के बाद शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र गई। जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गलती का आरोप लगाते हुए काफी देर तक बहस करते रहे। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। इस दौरान दुधिया का दूध भी सड़क पर बिखर गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, बीच सड़क हुई नोकझोंक आसपास के लोगों के प्रयास से मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। घटना में किसी के घायल होने क...