हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी पीड़ित ने गांव निवासी दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोपियों पर दुकान में घुसकर लाठी डंडों, फरसों और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़िते के सिर पर गंभीर चोट आई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि एक जून की शाम को वह गांव में ही एक इंवर्टर की दुकान पर बैठा था, तभी गांव के ही सुशील चौधरी, रोहित चौधरी, सचिन चौधरी, संदीप चौधरी, पेरिस चौधरी, गौरव, समीर, कलवा, रोहित सैनी, प्रमोद सैनी लाठी डंडे,फरसे और चाकू छुरी लेकर दुकान में घुस गए और पीड़िता के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहें। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थ...