Hapur News: दुकान पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान मड़ैया निवासी प्रदीप कुमार ने एक युवक पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदीप कुमार के अनुसार उनकी कपड़ों की दुकान मोहल्ला आर्यनगर में है। आरोप है कि 30 जुलाई को वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी मोहल्ला आर्यनगर निवासी मोन्टी उर्फ कुनाल उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.