हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: जिलेभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घर व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों, झालरों व रंगोली बनाकर सजाया गया। घरों में दीप जलाए गए। इससे पूरा शहर रोशनी से नहा गया। लोगों ने अपने देवी-देवताओं की विधिवत रूप से पूजन किया। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने दान पुण्य किए। दीपावली के त्योहार पर सुबह से ही घरों में तैयारी शुरू हो गई। लोगों ने सबसे पहले घरों की साफ-सफाई की। इसके बाद अपने घर व प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी लाइटों, फूलों, आटिफिशियल फ्लावर व रंगोली बनाकर सजाया। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो गया। घर व प्रतिष्ठानों पर रंग बिरंगी लाइट लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र रही। सभी लोगों ने शाम को मात...