हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: दीपावली पर लोकल एवं लंबे रुट पर संचालित रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। बस स्टैंड, चौराहों पर यात्री बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। इंतजार के बाद रुटों पर बसें मिल सकी। वहीं, हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई। संडे में दीपावली पर्व पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई। यहां तहसील चौपला, गुरूद्वारा, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर यात्री इंतजार करते हुए दिखाई दिए। यात्रियों को इंतजार के बाद बसें मिल पाई। बसों में यात्रियों ने भीड़ के बीच सफर किया। हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को सुविधा देते हुए अतिरिक्त बसें चलाई। अतिरिक्त बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिल गई। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दीपावली पर भीड़ से निपटने के लिए सभी रुटों पर अतिरिक्त ब...