हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में एनजीटी के आदेशों के मुताबिक इस बार भी दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी करने की अनुमति दी थी। जबकि ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हुई, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद हापुड़ में हर तरह के पटाखों से जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने अपने घरों की छत, आंगन, सड़़कों व सार्वजनिक स्थानों पर जमकर पटाखों को फोड़ा। ऐसे में देर रात तक आसमान आतिशबाजी से रंगीन रहा। इस बार भी दीपावली से पहले ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। ऐसे में पिछले सालों की तरह इस साल भी एनजीटी ने दिल्ली एनसीआर में केवल ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी करने की अनुमति दी थी। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीपावली पर रोशनी से नहाया हापुड़, जमकर हुई आतिशबाजी जिला प्रशासन ने पटाखा बन...