हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: दिनभर सूर्य देव और बादलों में लुकाछिपी का खेल जारी रहा। कभी बादल तो कभी सूर्यदेव हावी रहे। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, इसके बाद सूरज के तल्ख हो गए। तेज धूप की वजह से वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। ऐसे में लोग हाय गर्मी हाय गर्मी करते रहे। शनिवार की सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही। उम्मीद थी कि बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन दोपहर में हवाओं के साथ बादल भी छंटने लगे और तेज धूप खिल गई। इससे मौसम में हवा में नमी बढ़ गई। जिससे लोगों को उमस के कारण परेशान होना पड़ा। एसी कमरों से बाहर निकलते ही लोग पसीनों से तरबतर होने लगे。 यह भी पढ़ें- Rampur News: ​शनिवार की सुबह हुई झमाझम बार...