हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: धौलाना थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में दिनदहाड़े एक वेल्डिंग की दुकान के बाहर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने शुक्रवार को धौलाना थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम बझेड़ा खुर्द निवासी मोहित (पुत्र यशवीर गिरी) ने बताया कि नंदपुर गांव स्थित उनकी वेल्डिंग दुकान पर 3 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। घटना के समय मोहित दुकान पर ही मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति दुकान के सामने आया और मौका पाते ही बाहर रखी बैटरी चुराकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: दिनदहाड़े वेल्डिंग दुकान से बैटरी चोरी, सीसी टीवी में कैद हुई अज्ञात बाइक सवार की कर...