Hapur News: दाखिल-खारिज में आनाकानी पर भड़के बैनामा लेखक
हापुड़, अक्टूबर 31 -- Hapur News: सदर तहसील में शनिवार को बैनामा लेखकों ने तहसीलदार के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी की। बैनामा लेखकों का आरोप है कि दाखिल-खारिज में देरी की जा रही है और आबादी दर्ज करने वाले बैनामों की दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार तहसीलदार से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बैनामा लेखकों का हंगामा देख नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, तब जाकर बैनामा लेखकों ने धरना प्रदर्शन बंद किया। बैनामा लेखक संघ हापुड़ उदय सिंह जयंत ने कहा कि हापुड़ तहसील में अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। दाखिल खारिज में जानबूझकर देरी की जा रही है। आबादी दर्ज करने वाले बैनामों की दाखिल-खारिज नहीं की जा रही है। इसके अलावा वर्ष-2004 के वाद में फ्रेगमेंटेशन होने के बाद भी उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.