हापुड़, अक्टूबर 9 -- Hapur News: धौलाना थाना क्षेत्र में पहले पति की दुर्घटना में मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का निकाह उसके देवर से करा दिया। आरोप है कि इसके बाद महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी रुबीना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह 23 नवंबर 2021 को धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा निवासी इब्राहिम के साथ हुआ था। निकाह में उसके परिवार ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के लगभग पांच महीने बाद इब्राहिम की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों न...