हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी नेहा ने बताया कि उसकी शादी गांव निवासी निखिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुर सुभाष, विमलेश(सास)ममता चाचिया सास,महेश चचिया ससुर, अरविन्द देवर आए दिन उसके साथ प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि इसको लेकर कई बार उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपियों ने उसको पीटते हुए जान लेने के उद्देश्य से गला दबा दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट ...