हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने पीड़िता के साथ मारपीट कर गला दबाया और नवजात बेटी को गोद में लिए खड़ी विवाहिता पर ईंटें व भारी गमले फेंके। । कोतवाली पुलिस ने पीड़िती की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला श्रीनगर की निवासी हनी गोयल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 11 दिसंबर 2024 को उसका विवाह उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की स्थित सिविल लाइंस जादूगर के नमन सिंघल के साथ हुआ था। शादी में उसके परिजन ने करीब 75 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के ताने देते थे। आरोप है कि शादी में मिले सोने के आभूषण भी ससुराल पक्ष के लो...