हापुड़, नवम्बर 3 -- Hapur News: दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि मायके पहुंचकर आरोपी पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज कर जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी पति ढाई माह की मासूम बेटी को उठाकर ले आया और उसे जमीन पर पटककर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को बचाया। हाफिजपुर थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग और उत्पीड़न के आरोप हाफिजपुर थाने में ग्राम कुराना निवासी अलीशबा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका निकाह 25 फरवरी 2024 को मेर...