हापुड़, अक्टूबर 10 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत कल सोमवार से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसमें 870 स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचकर मरीजों को खोजेंगी। मरीजों को खोजकर उनका नजदीक के सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू कराया जायेगा।एक अक्टूबर को जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। अब इसी अभियान के बीच में दस्तक अभियान का कल सोमवार से शुभारंभ होगा। इसमें स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह जाकर बुखार, मलेरिया, डेंगू के मरीजों को खोजेंगी। दस्तक अभियान में कार्य करने के लिए 870 टीमें बनाई गई हैं। टीमों के सदस्य घरों के आसपास साफ सफाई करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। संचारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोज अलग अलग स्कूलों में पहुंचकर संचारी रोगों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक करने में जुटे हैं।-सीएमओ का कथनजिले म...